फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान नहर में कूदा

Sat, 28 May 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
किसान कर्म ‌सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्सी पठाना के नजदीकी गांव थांबला में कर्ज से परेशान 50 वर्षीय किसान कर्म सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव थांबला ने नहर में छलांग लगा दी। घटना 25 मई की शाम की है। पुलिस कर्म सिंह की तलाश कर रही है। बस्सी पठाना के एसएचओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें परिवार ने शनिवार को ही जानकारी दी। उनकी तरफ से नहर के आसपास और विभिन्न इलाकों से गुजरती भाखड़ा मेन लाइन में जांच करवाई जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक के पास पहले छह एकड़ खेतीबाड़ी योग्य भूमि थी। कर्ज लेने के बाद कर्म सिंह के पास मात्र 6-7 बीघा जमीन ही रह गई थी। उसने विभिन्न बैंकों से लोन ले रखा था और जमीन पर कई लिमिट बनवा रखी थी। इसकी राशि करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही किसान ने बोलेरो गाड़ी और एक ट्रैक्टर के लिए भी अलग से कर्ज ले रखा था, जिसकी किश्तों की अदायगी देने में वह असमर्थ था। बैंक कर्मियों ने उसके वाहन कब्जे में ले लिए थे। इससे परेशान कर्म सिंह ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें