फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार को दस लाख मुआवजा

Thu, 08 Sep 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
विज्ञापन
मुआवजा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव घराचों में धरने के दौरान कर्ज में डूबे किसान दर्शन सिंह सारों की खुदकुशी करने और किसान संगठनों के संघर्ष के आगे सरकार तथा प्रशासन ने घुटने टेकते हुए किसान दर्शन सिंह के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा और उसके सिर चढ़े कर्ज पर लकीर मारने का वादा किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मृतक के पोते तरनजीत सिंह को सुविधा सेंटर में सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया है।

गत दिवस किसान दर्शन सिंह की हुई मौत के उपरांत जिला प्रशासन और जिला पुलिस उस समय असमंजस वाली स्थिति में फंस गई थी जब पुलिस की उपस्थिति में किसान ने आत्महत्या कर ली। 

बुधवार सुबह से ही जिला कांप्लेक्स में एसपी की अगुवाई में भारी तादाद में पुलिस तैनात थी। हालात को गंभीर होते देख डीसी अर्शदीप सिंह थिंद ने किसान नेताओं की पांच सदस्यीय कमेटी जिसमें भाकियू उग्राहां के जिला उपाध्यक्ष अमरीक सिंह गंढूआं, महासचिव जनक सिंह भुटाल, जसिंवदर सिंह, हरपाल सिंह पेधनी और दिलबाग सिंह हरिगढ़ के साथ बैठक करके किसान संगठनों की मांगें स्वीकार करने का भरोसा दिया। डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद ने बताया कि मृतक के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को सुविधा केंद्र में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें