शंभू बाॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रालियां चोरी, विधायक के घर से मिलने का दावा
शंभू बॉर्डर पर पुलिस एक्शन के बाद जब्त की गईं ट्रैक्टर-ट्रालियों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि चोरी की गईं ट्रैक्टर-ट्राॅलियां घन्नौर हलके के विधायक गुरलाल सिंह के घर से मिली हैं, लेकिन जांच में यह गलत निकला है। घन्नौर के डीएसपी हरमनप्रीत सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रालियां घन्नौर हलके के गांव लोहसिंबली के रहने वाले रमनदीप सिंह उर्फ टिंकू के घर से बरामद हुई हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। इसलिए घन्नौर हलके के विधायक के बारे में गलत जानकारी न फैलाई जाए।