फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष मार्च निकाल कैप्टन के घर पहुंचे किसान

Thu, 29 May 2014 10:56 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे पूरी करवाने के लिए माल रोड पर पावरकॉम हेडआफिस के सामने चल रहा किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वीरवार को किसानों ने बाजारों से होते हुए रोष मार्च निकाला। रोष मार्च निकालते हुए किसान अमृतसर से नवनिर्वाचित कांग्रेसी सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास मोती महल पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी गैरहाजिरी में राजनीतिक सचिव एमपी सिंह, पटियाला के सांसद डा. धर्मवीर गांधी, पटियाला देहाती विधानसभा हलके से विधायक ब्रह्म मोहिंदरा की गैरहाजिरी में उनके पीए को मांगपत्र सौंपे गए।

प्रदेश प्रधान बूटा सिंह, प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह, प्रदेश सीनियर उप प्रधान मनजीत सिंह, जिला प्रधान डा. दर्शन पाल ने बताया कि किसानों से खेती मोटरों के कनेक्शन देने के लिए लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं। किसानों से वादा किया गया था कि गरीब व छोटे किसानों को खेती मोटरों के कनेक्शन बिना किसी खर्चे पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नए कनेक्शनों के लिए लगाए खर्च खत्म करके ढाई और पांच एकड़ के किसानों को खास तौर पर फ्री कनेक्शन देने, लोड बढ़ाने की फीस तीन हजार रुपये प्रति हार्स पावर से घटाकर 1200 रुपये करने, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार को नकेल कसने की मांग की गई।

इसके अलावा घरेलू बिजली के दामों में बढ़ोतरी का भी विरोध किया गया। किसानों ने शुक्रवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन करके डीसी को मांग पत्र सौंपने का ऐलान किया। किसान नेताओं की कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा से हुई बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह मांगों के लिए किसानों की मुख्यमंत्री से बैठक कराएंगे। वहीं किसानों का कहना है कि मोर्चा जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें