फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो ने ड्रग और असला मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 ग्राम हेरोइन, 32 बोर का देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैतो निवासी प्रीत सिंह उर्फ गगनदीप और अरबाज खान उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ जैतो के इंचार्ज चरनजीत सिंह और हवलदार गुरविंदर सिंह की टीम की ओर से लिंक रोड दबड़ीखाना के पास चेकिंग के दौरान की गई। दोनों युवक संदिग्ध पाकर तलाशी ली गई जिसमें नशा और अवैध हथियार मिले। डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके नेटवर्क और सप्लाई लिंक की जांच की जाएगी। संवाद