फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: अमृतपाल के पिता ने पैरोल न मिलने पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को पैरोल न मिलने पर उनके पिता तरसेम सिंह ने सरकार और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित सांसद को संसद में जाने से रोकना लोकतंत्र का अपमान है। तरसेम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने संसद सत्र शुरू होने से पहले पैरोल के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोई फैसला नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिखों के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इस मुद्दे पर कई राजनीतिक हस्तियों ने समर्थन जताया है, जिनमें कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद गुरजीत सिंह औजला और अकाली नेता मनप्रीत अयाली शामिल हैं। इसी दौरान, पंजाबी लोक गायक जसकरण रियाड़ ने अकाली दल वारिस पंजाब दे की सदस्यता ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें