संगरूर में डीसी दफ्तर के सामने धरना देते जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि गांव में पंचायती जमीन में दलितों का हिस्सा देने में पक्षपात किया जा रहा है। उनके हिस्से की जमीन की बोली कम रेट पर देने की मांग की जा रही है जिसके लिए पिछले समय से संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरी क्रांति का लाभ कंपनियों तथा गांव के अमीर लोगों को हुआ है। छोटी किसानी और दलित इसमें पीछे रहे हैं। इससे छोटी किसानी के हाथ से जमीन जा रही है। छोटे किसानों और बिना जमीन वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। किसान आज ऐसी स्थिति में फंसकर खुदकुशी की राह पर हैं। इस मौके पर सुरजन सिंह झनेडी, पाल सिंह, पिरथी सिंह, परमजीत कौर, अमर सिंह, दर्शन कुनरा, मनजीत सिंह, जीवन सिंह मौजूद थे।