फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पीआरटीसी की खराब वित्तीय स्थिति के बीच अगस्त के वेतन को लेकर डरे मुलाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की खराब वित्तीय स्थिति के बीच अगस्त महीने के वेतन व पेंशन को लेकर मुलाजिम डरे हुए हैं। मुलाजिमों के मुताबिक 9 अगस्त को राखी का त्योहार है ऐसे में तनख्वाह इससे पहले जारी हो जानी चाहिए। मुलाजिमों ने छह अगस्त को पटियाला के बस अड्डे पर विशाल रैली करने का एलान किया है। पीआरटीसी वर्कर्स एक्शन कमेटी के संयोजक श्री सिंह धालीवाल और सदस्य बलदेव राज बत्ता, हरप्रीत सिंह खटड़ा, राकेश कुमार दातारपुरी और मोहम्मद खलील ने कहा कि जुलाई का वेतन और पेंशन पूरे महीने के अंत तक किश्तों में दी गई। मुलाजिमों का इस तरह का आर्थिक उत्पीड़न कानून की नजर में सरकार और नियोक्ता की ओर से गैरजिम्मेदाराना है। आगे कहा कि अब अगस्त का महीना फिर आ गया है लेकिन प्रबंधन वेतन और पेंशन के भुगतान के बारे में चुप है।
विज्ञापन

एक्शन कमेटी के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार को अपने कर्तव्यों को पहचानना चाहिए। पिछले चार सालों के दौरान पीआरटीसी के बेड़े में एक भी नई बस नहीं डाली गई। सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा के 700 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। छह अगस्त को बड़ी संख्या में पटियाला बस स्टैंड पर आने का निमंत्रण दिया। जहाँ एक रैली की जाएगी और सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें