फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बिजली मुलाजिम

Fri, 07 Feb 2014 09:57 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के बैनर तले पंजाब भर से बड़ी गिनती में पटियाला पहुंचे बिजली मुलाजिमों ने शुक्रवार को माल रोड पर पावरकॉम हेडऑफिस के सामने मांगों के लिए जोरदार धरना दिया।
विज्ञापन



इस मौके पर खास तौर से बिजली मुलाजिमों के एक दिसंबर 2011 से पे बैंड और ग्रेड पे में वृद्धि करने की मांग की गई। बारिश के मौसम और कड़ाके की ठंड के बावजूद बिजली मुलाजिमों में काफी जोश था।



पंजाब भर से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बिजली मुलाजिमों ने दोपहर करीब 12 बजे माल रोड पर पावरकाम हेडआफिस सामने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए ज्वाइंट फोरम के ओहदेदारों कर्मचंद भारद्वाज, हरभजन सिंह, सुरिंदर सिंह, बीएस सेखों और जगतार सिंह उप्पल ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक दिसंबर 2011 से पंजाब के मुलाजिमों के पे बैंड और ग्रेड पे में वृद्धि लागू की हुई है।
विज्ञापन



लेकिन उस वृद्धि को बिजली निगम की मैनेजमेंट और पंजाब सरकार की ओर से बिजली मुलाजिमों को देने से टाल-मटोल किया जा रहा है। जबकि पावरकॉम की वेज फार्मूलेशन कमेटी ने भी पे बैंड और ग्रेड में वृद्धि करने की सिफारिश की हुई है। इस मौके पर खाली पड़े पदों को रेगुलर आधार पर भरने, बिजली मुलाजिमों को इंक्रीमेंट, मोबाइल भत्ता देने, स्पॉट बिलिंग के चलते सरप्लस मीटर रीडर बिल बांटने वालों कर्मियों को एडजस्ट करने और ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की गई।



इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मांग को और नजरअंदाज किया गया, तो इसके नतीजे गंभीर होंगे। इस मौके पर इस मांग को लेकर 25 फरवरी को हड़ताल करने का ऐलान किया गया। इससे पहले 13 फरवरी से 24 फरवरी तक सीएमडी और डायरेक्टर के फील्ड में आने पर उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की भी घोषणा की गई।



19 फरवरी को पंजाब भर में सभी डिवीजन दफ्तरों के आगे पावरकॉम मैनेजमेंट के अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे। जबकि 20 से 24 फरवरी तक हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा बिजली मुलाजिम शामिल हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए संपर्क मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें