फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: बुजुर्ग महिला किसान ने धरने में निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मानसा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से डीसी कार्यालय के बाहर धरने के दौरान एक बुजुर्ग किसान महिला की जहरीली चीज निगलने से मौत हो गई है। वीरवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुढ़लाडा के गांव बरेह वासी महिला मनजीत कौर (65) पत्नी मेजर सिंह बुधवार की सांय संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मानसा के चल रहे धरने में अपने पति मेजर सिंह के पास पहुंची, जहां पर उसने कोई जहरीली चीज निगल ली और उसकी सिविल अस्पताल में जाकर महिला मनजीत कौर की मौत हो गई। थाना सिटी 2 के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया कि महिला के बेटे के सुखदीप सिंह के बयान पर ताया बूटा सिंह व उसके बेटे गुरलाल सिंह वासी बरेह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सुखदीप सिंह ने बताया कि उसके ताया बूटा सिंह जमीनी ठेके को लेकर उनको परेशान करते थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें