फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4150 करोड़ रुपये की लागत से राज्य की लिंक सड़कों का निर्माण होगा: हरभजन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 4150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19491 किलोमीटर ग्रामीण संपर्क सड़कों की मरम्मत और विकास परियोजना की शुरुआत की है जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ईटीओ कस्बा गहरी मंडी से मलकपुर और वडाला जोहल, सरकारी हाई स्कूल वडाला जोहल से श्मशानघाट वडाला जोहल और मेहता रोड से रसूलपुर कलां तक सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की कुल लंबाई 5.98 किलोमीटर है जिस पर 1 करोड़ 16 लाख 24 हज़ार रुपये की लागत आएगी और इन सड़कों का निर्माण मंडी बोर्ड फंड स्कीम के तहत किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ये सभी सड़कें जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगी। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है कि लगभग 19500 किलोमीटर संपर्क सड़कों का निर्माण शुरू हुआ है। हम लोगों से किए गए वादों को हर हाल में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें