फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अठारह गायों की मौत

Sun, 31 Jan 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में अठारह गायों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि सात बीमार हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पाते ही वेटरिनरी विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंच गए। उन्होंने गायों के पास पड़े चारे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। घटना के बाद लोगों में रोष है और उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

गोशाला के प्रबंधकों का कहना था कि गायों की मौत अचानक हुई है। उनके मुताबिक गायों की मौत किसी जहरीली वस्तु से नहीं हुई है। गायों की मौत के पीछे किसी साजिश की बात को सिरे से नकारते प्रबंधकों ने कहा कि यदि ऐसी कोई हरकत हुई है तो इसका पता गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वेटरिनरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. सुखचरणजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम जांच में जुटी है। चारे के सैंपल भर लिए हैं। इसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण सामने आएंगे। हो सकता है कि गायों ने जो चारा खाया हो उसमें यूरिया नाइट्रेट की मात्रा अधिक हो सकती है। फिलहाल जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ, प्रशासन की तरफ से एडीसी अरविंद कुमार एमके, डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि  संबंधित विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है। एसएस बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा के सीनियर नेता जतिंदर कालड़ा सहित मौके पर मौजूद गोभक्तों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें