फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: नशे में अनजान के घर में घुसा, चोर समझ कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। शराब के नशे में धुत युवक की सात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल उक्त युवक नशे में किसी अनजान व्यक्ति के घर में घुस गया था। घर के मालिक ने उसे चोर समझ कर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को नामजद करने के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान पटियाला की अमर विहार कॉलोनी निवासी 26 साल के अजय कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के जीजा गुरप्रीत ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने ससुराल वालों के साथ रहता है। 17 मई की देर रात वह घर लौटा और अपनी पत्नी से साले अजय कुमार के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि अजय कुमार अपने दोस्त सतनाम सिंह के साथ गया है। दोनों साथ ही शराब पीते थे। जब काफी देर तक अजय कुमार वापस घर न लौटा, तो तलाश करने पर पता लगा कि अजय कुमार शराब के नशे में विकास नगर निवासी रवि कुमार के घर में घुस गया था। रवि कुमार ने उसे चोर समझ लिया। रवि ने अपने पिता राजेश कुमार, विकास नगर के ही रहने वाले राम दिवाकर, सतनाम सिंह व तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर अजय को अपने घर के बाहर खड़े टैंपो के साथ बांध दिया। इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें