फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन पर भुल्लर ग्रुप का कब्जा, छह में पांच ओहदों पर जीत

Mon, 23 Jan 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद खुशी मनाते वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अदालत में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में भुल्लर ग्रुप ने बाजी मार ली। प्रधान पद पर बिक्रमजीत सिंह भुल्लर आसीन हुए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के छह ओहदों में से पांच पर भुल्लर, एक पर विर्क ग्रुप का कब्जा रहा, जबकि 10 कार्यकारी मेंबर पदों में से 8 पर भुल्लर और बाकी दो पर विर्क ग्रुप के नुमाइंदे काबिज हुए। नतीजे आते ही वकीलों ने ढोल की थाप पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। 

चुनावों में बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने 615 वोट हासिल करके मौजूदा प्रधान भुपिंदर सिंह विर्क को 181 वोटों के अंतर से हराया, जबकि विर्क को 434 वोट पड़े। उपप्रधान पद के लिए विर्क ग्रुप के अवनीत बलिंग ने 586 वोट हासिल करके भुल्लर ग्रुप के चमनदीप मित्तल को 149 वोटों के अंतर से हराया जबकि मित्तल को 437 वोट पड़े। इसके अलावा सचिव के ओहदे के लिए भुल्लर ग्रुप के संजय खन्ना ने 596 वोट हासिल करके विर्क ग्रुप के निशांत ऋषि को 161 वोटों के अंतर से हराया, जबकि निशांत को 435 वोट पड़े। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव के ओहदे के लिए भुल्लर ग्रुप के राकेशइंद्र सिंह सिद्धू ने 705 वोट हासिल करके विर्क ग्रुप के मनबीर सिंह विर्क को 385 वोटों के अंतर से हराया। मनबीर विर्क को 320 वोट पड़े। कैशियर के लिए भुल्लर ग्रुप के परगट सिंह जावंडा ने 553 वोट हासिल करके विर्क ग्रुुप के राकेश बधवार को 65 वोटों से हराया। राकेश बधवार को 448 वोट पड़े। लाइब्रेरियन पद के लिए भुल्लर ग्रुप के अरुण बांसल ने 652 वोट हासिल करके विर्क ग्रुप के राहुल शर्मा को हराया। 
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यकारी मेंबर पदों के लिए भुल्लर ग्रुप के अशोक कुमार, गोरकी धीमान, गुरध्यान सिंह, गुलजार सिंह नोरवाल, हरपिंदर सिंह नाभा, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह झंडी, नवी पालजी, विर्क ग्रुप के हितेश मित्तल व जसप्रीत सिंह चुने गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें