फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजीटल इंडिया प्रचार की पटियाला जिले में शुरुआत

Tue, 16 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में डिजीटल इंडिया प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र व पंजाब सरकार की विभिन्न सरकारी स्कीमों की जानकारी देने के साथ ही लोगों को इंटरनेट के जरिये जीवन को आरामदायक करने बारे बताने वाली डिजीटल इंडिया प्रचार वैन की मंगलवार को पटियाला जिले में रस्मी शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


मिनी सचिवालय में डीसी रामवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह वैन आज से शुरू हुए पहले पड़ाव में जिले के सारे ब्लाकों के 38 गांवों का दौरा चार सितंबर तक करेगी। इसके बाद दूसरा पड़ाव शुरू किया जाएगा। डिजीटल प्रचार वैन की पहली प्राथमिकता स्कूल व कालेजों के स्टूडेंट्स हैं।

यह स्कूलों में जाकर बड़ी क्लासों के स्टूडेंट्स को बताएंगे कि वह किस तरह से सरकारी सेवाओं जैसे कि जन्म-मौत का पंजीकरण, जमीन के दस्तावेज, परीक्षा के नतीजे, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड बनाने, मनरेगा भुगतान की जानकारी, बिजली, पानी, टेलीफोन के बिल जमा कराने, रेलवे टिकट की खरीद और इसके अलावा जन धन योजना, बीमा और बैंकों की सेवाओं आदि कैसे प्राप्त कर सकते हैं। यह वैन मौके पर ही मुफ्त डिजीटल लाकर की रजिस्ट्रेशव भी कराएगी और सरकारी सुविधाएं इंटरनेट के जरिये कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, के बारे में भी करीब दो घंटे की फिल्म दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें