फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में बस-ट्रक की भिड़ंत एक की मौत, तीन घायल

Mon, 07 Dec 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह संगरूर-दिल्ली मुख्य मार्ग पर गांव दुगाल के नजदीक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत और बस कंडक्टर समेत दो यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस से पातड़ां के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। हादसे के बाद संगरूर-दिल्ली मार्ग पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

रविवार की सुबह 8 बजे के करीब ग्रेवाल ट्रांसपोर्ट की बस पातड़ां से जालंधर जा रही थी। घने कोहरे के कारण गांव दुगाल के पास बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक बहादुर सिंह निवासी बडूदी मौके पर मौत हो गई। वहीं बस कंडक्टर फ रचंद निवासी मलेरकोटला, कुलवीर सिंह निवासी पातडंा और गुरनाम सिंह निवासी लालवा घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते जाम लग गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइन लगने लगी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंती।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने  शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समाना भेज दिया। साथ ही केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें