गांव इस्लामपुर फाटक के नजदीक लग रहे जाम से परेशान गांव निवासियाें ने शनिवार को रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी के बाहर लगे कंडे पर एक ट्रक लगाने के आदेश दिए।
इसे सुनकर ही लोगों ने रोष प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदर्शन के दौरान देवी नगर निवासी बूटा सिंह, मनजीत सिंह, रशपाल सिंह, दर्शन सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह और सिमरजीत सिंह ने कहा कि इस्लामपुर रोड से गांव इस्लामपुर, पिलखनी, उक्सी जंटा, उक्सी सैनियां, देवी नगर के लोगों के साथ साथ गांव के सैकड़ों बच्चे रोजाना स्कूल जाते वक्त यहां से गुजरते हैं।
उन्होंने कहा कि फैक्टरी पर लगे कंडे के कारण यहां ट्रक खड़े हो जाते है, जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। इस वजह से आम जनता को वाहन निकालने में बेहद परेशानी हो रही है।
सड़क से साइकिल और दो पहिया वाहन लेकर गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके विरोध में लोगों ने करीब आधा घंटा रोष प्रदर्शन किया।