फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी पिता-पुत्र के कत्ल मामले में चौथे दिन भी गिरफ्तारी नहीं, जाम जारी

Wed, 01 Mar 2017 03:27 PM IST
संगरूर
विज्ञापन
संगरूर के लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते डेरा प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अहमदगढ़ के नजदीकी नामचर्चा घर में गोलियां मारकर मारे गए डेरा प्रेमी पिता-पुत्र के कत्ल को चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे डेरा प्रेमियों के गुस्से में उबाल आने लगा है।
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों ने लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग जाम रखा। हालांकि डेरा प्रेमियों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई किंतु यह बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। जाम लगाए बैठे डेरा प्रेमियों ने कहा है कि जब तक कातिल पकड़े नहीं जाते न तो वह धरने से हटेंगे और न ही मृतक प्रेमियों का अंतिम संस्कार करेंगे। 

मंगलवार को राज्यभर से बड़ी तादाद में डेरा प्रेमियों ने इस जाम में शामिल होकर अपना रोष जाहिर किया। डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक विंग के सदस्य रामकरन और हरिंदर मंगवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अब डेरा प्रेमी चुप नहीं बैठेंगे। 25 फरवरी की घटना के बाद भी पुलिस कातिलों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि डेरा प्रेमी अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे जब तक कातिल गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा। न ही मुख्य सड़क सडक़र से धरना उठाया जाएगा। 

पुलिस के डीआईजी एसके कपालिया, आईजी एलके यादव, एसएसपी खन्ना सतिंदर सिंह, एसएसपी पुलिस लुधियाना (देहाती) उपिंदर सिंह घुम्मन, होशियारपुर से एसएसपी एसएस भुल्लर सहित अन्य भी पुलिस अधिकारियों ने डेरे के पैंतालीस सदस्यों से बैठक की। एसएसपी खन्ना सतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस और डेरा प्रेमियों के बीच हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। बाकी पुलिस अपने स्तर पर गहनता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें