सरकारी डेंटल कालेज में मंगलवार सुबह लैब में काम करते समय अचानक स्प्रिट लैंप फटने से तीन छात्राएं झुलस गईं। उन्हें तुरंत राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया।
संबंधित आफिसर कालोनी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक बीडीएस सेकेंड ईयर की स्टूडेंट्स गुरमन, श्रुति और भावना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सरकारी डेंटल कालेज की लैब में प्रैक्टिकल वर्क कर रही थीं। इस दौरान लैब के काम के दौरान लैंप में स्प्रिट खत्म हो गया।
स्प्रिट डालने के बाद जब वे दोबारा से लैंप को जलाने लगीं, तो अचानक लैंप फट गया। इसके कारण तीनों छात्राएं झुलस गईं। छात्राओं के मुंह और बाजूएं जल गई हैं। तीनों छात्राओं को तुरंत पास के सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया।