फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट: दृश्यता 10 मीटर तक घटी, जनजीवन प्रभावित; आगे कैसा रहेगा माैसम

Wed, 04 Feb 2026 07:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने आज भी कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
अमृतसर में घनी धुंध - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में घने कोहरे ने जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को आदमपुर और एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 10 मीटर रह गई, बठिंडा में 50 मीटर से कम और हलवारा में 100 मीटर दर्ज की गई। पंजाब का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंच गया, बठिंडा सबसे ठंडा शहर बना। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री, लुधियाना और पटियाला 8.6 डिग्री, फरीदकोट 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर 8.4 डिग्री, फिरोजपुर 4.1 डिग्री, होशियारपुर 8.4 डिग्री और रूपनगर 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में मानसा 22.4 डिग्री, बठिंडा 22.2 डिग्री, फिरोजपुर 21.7 डिग्री, पटियाला 21.2 डिग्री, अमृतसर 20.9 डिग्री और लुधियाना 20.8 डिग्री पर रहा। घना कोहरा सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहा है, जबकि ठंड के चलते किसानों और आम लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें