फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ छह घंटे सड़क पर जमे रहे कांग्रेसी

Wed, 24 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
श्री चमकौर साहिब में धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नेता विपक्ष चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा में विपक्ष के नेता व श्री चमकौर साहिब से विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने अकाली-भाजपा सरकार पर श्री चमकौर साहिब हलके के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मोरिंडा-श्री चमकौर साहिब मार्ग पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने करीब छह घंटे तक मोरिंडा-श्री चमकौर साहिब रोड जाम लगाए रखा। 
विज्ञापन


इस दौरान चन्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी अकाली-भाजपा सरकार ने जानबूझकर बीते नौ वर्ष के दौरान धार्मिक स्थल श्री चमकौर साहिब को विकास के मामले में नजरअंदाज किया है। उन्होने कहा कि पंथक पार्टी कहलाने वाली अकाली दल ने हलके की बेहतरी के लिए एक पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं समझी। सरकार ने सभी विकास फंड मालवा क्षेत्र में खासकर, जिन हलकों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री की बहु चुनाव लड़ते हैं, को ट्रांसफर कर दिए। इन्होंने श्री चमकौर साहिब के साथ सिर्फ इसलिए सौतेला व्यवहार किया, क्योंकि इसका प्रतिनिधित्व एक कांग्रेसी विधायक करता है, जो दलित समाज से संबंधित है। 

उन्होंने कहा कि इससे बादलों की दलित व जनविरोधी सोच का पता चलता है। चन्नी ने करीब छह घंटों तक अपने समर्थकों के साथ यातायात रोके रखा और लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान अकाली-भाजपा सरकार को सिरे से नकारने की अपील की। चन्नी ने कहा कि उनके हलके में सड़कों की हालत बदतर है। उकैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की ओर से शुरू किए गए थीम पार्क प्रोजेक्ट को अकाली-भाजपा ने रोक दिया था।
विज्ञापन


उनके दखल के बाद सरकार ने सिर्फ दो माह पहले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। इसके अलावा, यहां न ही नए सरकारी स्कूल व न ही नए अस्पताल खुले हैं। जो सरकारी स्कूल चल भी रहे हैं, वहां अध्यापक नहीं हैं और मात्र एक अध्यापक पांच कक्षाओं का पढ़ाता है। इस अवसर पर चन्नी ने हलके के लोगों से वायदा किया कि 2017 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद युद्धस्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। विकास के मामले में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी व प्राथमिक ढांचे का स्तर ऊपर उठाया जाएगा। श्री चमकौर साहिब को एक मॉडल हलका बनाया जाएगा, जहां सभी प्राथमिक सुविधाएं व जरूरी ढांचा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें