फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की श्रीनगर में गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी की आलोचना 

Wed, 24 Aug 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लंबी
विज्ञापन
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
विज्ञापन
लंबी हलके के गांव भाईकाकेरा में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने श्रीनगर में गुरुद्वारा साहिब की बेअदबी की घटना और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुद्वारा साहिब पर टैक्स लगाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं हर धर्म के श्रद्धालु को विचलित करती है और ऐसी घटनाओं के आम लोगों को दुर्गामी नतीजे भुगतने पड़ते हैं। हर सूबा सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह ऐसी घटनाओं पर नकेल कसे, ताकि हर धर्म का सम्मान बरकरार रहे। सीएम ने पंजाब से चंडीगढ़ छीनने के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली पर पंजाबी खबरों की बुलेटिन सेवा दोबारा से शुरू कराने के लिए केंद्र सरकार के पास पहुंच करेगी। पंजाब सरकार पंजाबी भाषा और सभ्याचार की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डिप्टी कमिश्नर सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, सहकारी बैंक के चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, पनकोफैड के चेयरमैन कुलविंदर सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरबख्शीश सिंह, रणजोध सिंह लंबी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें