थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एक गांव की नाबालिग दलित युवती से सात महीने पहले एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने तीन साथियों समेत तीन दिनों तक रेप करने के बाद इंसाफ न मिलने पर परिवार प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
पीड़िता का मां का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कोई मामला दर्ज नहीं किया। अब वह धमकी दे रहा ।
बुधवार को पीड़िता की मां ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने गैगरेप में लिप्त तीन आरोपी लवप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह और सुखजीत सिंह निवासी गांव अलीपुर खन्ना को गिरफ्तार करके नाभा जेल भेज दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी रवनीत सिंह रविघर से मेरी बेटी को अपनी कार में बिठाकर अलीपुर गांव लेकर गया था।
रवि पर रेप का मामला दर्ज नहीं हुआ। वह उसके खिलाफ अपनी शिकायतें सौंप चुके हैं। रवि ने मेरी बेटी को मुंह पर तेजाब फेंकने और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। मां चेतावनी देते हुए रवि पर रेप का मामला दर्ज ना हुआ तो वह थाने के आगे परिवार समेत आत्महत्या करेंगी। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब, पंजाब महिला कमीशन समेत डीजीपी को शिकायत भी भेजी थी।
थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ कंवलजीत सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार उनसे मिले। तफतीश में रवनीत सिंह रवि दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में काबू तीन युवकों पर मामला दर्ज किया गया है और वह नाभा जेल में हैं।