केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की हिदायतों के मुताबिक पटियाला की रूप गैस सर्विस ने पटियाला के गांव हाजी माजरा को गोद लेकर इसे स्मोकलैस बना दिया है।
गांव के सभी घरों में अब एलपीजी पर रसोई का काम होता है। जिन घरों में एलपीजी कनेक्शन नहीं था, उन्हें रूप गैस सर्विस ने नए कनेक्शन जारी किए।
इस मौके पर गांव हाजी माजरा में गैस सर्विस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एलपीजी सेल्स पटियाला के मैनेजर बीआर रंग ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उनके साथ रूप गैस सर्विस के मैनेजर कैप्टन पीएस बेदी, प्रोपराइटर भुपिंदर सिंह चीमा भी मौजूद रहे। बीआर रंग ने रसोई में परंपरागत ईंधन के बजाय एलपीजी का इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया।