फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। लाखों के कर्जे से परेशान नजदीकी गांव मीरांपुर में किसान हरजिंदर सिंह (45) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस मौके मृतक किसान हरजिंदर सिंह के बेटे अभिषेक ने बताया कि उसके पिता के पास खुद की एक किला जमीन थी। लेकिन इस बार उन्होंने पांच किला जमीन अलग से ठेके पर लेकर उस पर गेहूं की फसल लगाई थी। लेकिन मौसम की मार के चलते फसल का झाड़ काफी कम रह गया। जिससे किसान हरजिंदर सिंह काफी परेशान था। उसने बैंक से लोन लेकर फसल बोई थी और बाकी खेती खर्चे पूरे किए थे। किसान पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज था। सुबह किसान यह कहकर घर के नजदीक स्थित पशुओं के वाडे में गया कि वह चारे डालने जा रहा है। जब वह काफी समय तक नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने जाकर देखा। वहां किसान हरजिंदर सिंह फंदे से झूल रहा था। किसान की मौत पर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ग्रुप के ओहदेदारों नरिंदर सिंह लेहलां, गुरचरन सिंह परौड़ आदि ने दुख व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने व कर्जा माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें