पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डांस पेश करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक परनीत कौर ने स्कूल के होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। साथ ही इस कार्यक्रम को विश्व पर्यावरण दिवस को समर्पित करते हुए आए सभी लोगों को वातावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीबीएसई 12वीं के नतीजों में 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 25 स्टूडेंट्स और 40 अन्य स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। साथ ही सीबीएसई दसवीं के नतीजों में 10 सीजीपीए पाने वाले 42 स्टूडेंट्स और 100 अन्य होनहार स्टूडेंट्स को एकेडमिक में शानदार परफार्मेंस देने के लिए सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने साल 2015-16 में स्कूल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की उपलब्धियों संबंधी रिपोर्ट पेश की। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्कूल की डांसिंग स्टार छात्रा आस्था वर्मा की परफार्मेंस रही। परनीत कौर ने अपने संबोधन में सभी सम्मान पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी।