फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु शर्मा ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का ओहदा संभाला

Mon, 06 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का ओहदा संभालते अकाली नेता विष्णु शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के पूर्व मेयर और अकाली दल के वरिष्ठ लीडर विष्णु शर्मा ने सोमवार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर पर ओहदा संभाला। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, अकाली दल के पटियाला जिले के कोआर्डिनेटर चरनजीत बराड़ समेत कई वरिष्ठ अकाली व भाजपा के नेता मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए विष्णु शर्मा ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में अकाली दल और भाजपा गठजोड़ की ही सरकार लगातार तीसरी बार पंजाब में बनेगी। कैबिनेट मंत्री रखड़ा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकार ही सत्ता में आएगी। पंजाब में जो विकास की आंधी चल रही है लोग उससे खुश हैं। मौके पर पहुंचे अकाली व भाजपा के लीडरों ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का कार्यकाल संभालने पर विष्णु शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें