डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न मुकाबलों का आयोजन करके स्टूडेंट्स को प्रकृति के प्रति प्रेम करने और अपना आसपास हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर स्कूल के बच्चे जहां हरे रंग के कपड़े पहन कर आए, वहीं अपने टिफिन में ग्रीन फूड भी लाए। बच्चों के लिए फेस और हैंड पेंटिंग मुकाबलों का आयोजन किया गया। साथ ही ग्रीन सलाद मेकिंग मुकाबला भी कराया गया। इस मौके पर स्कूल में पौधरोपण करके पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। स्कूल प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं की हौसलाफजाई की।
विभिन्न मुकाबलों के नतीजों के मुताबिक स्लाद मेकिंग में लावण्या, हैवनवीर, जपनूर की टीम ने पहला, जिया, कसक, उत्सव की टीम ने दूसरा, पलक, शोभिता व गुरनूर की टीम और आर्यंन, हर्षिता, हिमांक, हरप्रीत, अक्षय की टीम ने संयुक्त तौर पर तीसरा। वैभव, खुशप्रीत, जैनिश, प्रथमेश की टीम व किरत, ईनरीत, पदम की टीम ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
फेस पेंटिंग मुकाबले में मनरूप, कनुप्रिया ने पहला, महक, कृतिका ने दूसरा, चाहत व सार्थक ने तीसरा, परनीत व तमन्ना और तुषार व जयंत की टीम ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। हैंड पेंटिंग मुकाबले में आरशी, आर्ची ने पहला, हिमांशी, अस्मिता ने दूसरा, तमन्ना व अदिति ने तीसरा, गुरप्रीत व दिपांशु ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।