डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दयानंद जयंती और ऋषि बोध उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष वैदिक हवन कराया गया, जिसमें प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर समेत सभी टीचरों ने आहुतियां डालीं। स्टूडेंट्स को स्वामी दयानंद के समाजिक बुराइयों के खिलाफ और समाज की उन्नति में डाले योगदान संबंधी जानकारी दी गई। स्टूडेंट्स को ऋषि गाथा नाम की एक फिल्म भी दिखाई गई।
जिसमें स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह से महाशिवरात्रि की घटना स्वामी दयानंद जी के जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और वह महान क्रांतिकारी व लीडर बने। उन्होंने जाति-पाति जैसी समाजिक बुराई के खिलाफ काम किया।
साथ ही समाज में महिला सशक्तिकरण और विधवा पुनर्विवाह को समर्थन दिया। वह पहले थे, जिन्होंने स्वराज टर्म का पहले इस्तेमाल किया और आजादी संग्राम की शुरुआत की। हवन यज्ञ में शामिल होने वाले टीचरों ने इस मौके पर भजन पेश किए और स्कूल के माहौल को भक्तिरस से भर दिया।