पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में डांसिंग स्टार आस्था वर्मा को सम्मानित करते प्रिंसिपल।
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था वर्मा ने स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते हुए नाभा में आयोजित प्रदेश स्तरीय डांस मुकाबला जीत लिया है। इसमें करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आस्था ने इस मुकाबले में पहला स्थान पाकर 1100 रुपये का नगद पुरस्कार और ट्राफी व तोहफे हासिल किए। आस्था ने इसके अलावा लुधियाना में आयोजित प्रदेश स्तरीय डांस कंपीटिशन किसमें कितना है दम में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस मुकाबले में 1800 डांसरों ने हिस्सा लिया था। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने आस्था वर्मा ने कहा कि आस्था स्कूल की डांसिंग स्टार है। प्रिंसिपल ने आस्था को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।