फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा प्रबंधों में कमी से दादूवाल को पटियाला जेल अथारिटी ने वापस भेजा

Fri, 13 Nov 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (पटियाला/होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर पटियाला लाए गए तख्त श्री दमदमा साहिब के नए जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल को स्थानीय जेल अथारिटी ने सुरक्षा प्रबंधों के कारण वापस भेज दिया।
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क  ने बताया कि अब दादूवाल को होशियारपुर जेल ले जाया गया है। उधर, होशियारपुर में जेल सुपरिंटेंडेंट अजमेर सिंह राणा ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे दादूवाल और उसके चार अन्य साथियों को यहां लाया गया।

सरबत खालसा की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब के लगाए गए नए जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमृतसर के पट्टी में अदालत में पेश करने के बाद दादूवाल को वीरवार शाम पटियाला लाया गया। जैसे ही कड़ी सुरक्षा के बीच दादूवाल को पटियाला जेल लाया गया स्थानीय जेल अथारिटी ने सुरक्षा प्रबंधों के कारण उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पटियाला जेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में फांसी की सजा पा चुका बलवंत सिंह राजोआना भी बंद है। जो लगातार सरबत खालसा का जोरदार विरोध कर रहा है। ऐसे में अगर दादूवाल पटियाला जेल में लाया जाता, तो दोनों में आपसी लड़ाई झगड़ा होने से माहौल बिगड़ने की आशंका थी।

जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि शाम करीब चार बजे दादूवाल लाया गया था। लेकिन सुरक्षा प्रबंधों के कारण उसे तुरंत वापस भेज दिया। अब उसे होशियारपुर जेल ले जाया गया है। इस मौके पर पहुंचे कुछ सिखों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें