फाइनेंसर से तंग आकर पटियाला की इंद्रापुरी कालोनी के रहने वाले एक युवक ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभनीत सिंह निवासी इंद्रापुरी कालोनी सरहंद रोड पटियाला ने त्रिपड़ी थाना पुलिस में बयान दिया है कि उसके भाई ईष्टपाल सिंह (24) ने फाइनेंसर मंगत सिंह निवासी रणजीत नगर से करीब 25 हजार रुपये लोन लिया था जो वह चुका नहीं पा रहा था। इसलिए फाइनेंसर ईष्टपाल सिंह को लगातार पैसे वापस करने के लिए परेशान कर रहा था इससे वह तनाव में था। इसी परेशानी की हालत में उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने इस बयान के आधार पर फाइनेंसर मंगत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।