आठवीं की छात्रा से दुराचार करने के आरोप में उसके स्कूल के ही ग्यारहवीं के छात्र पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पांच महीने की गर्भवती है।
आरोपी लड़का फिलहाल छुट्टियों में अपने गांव बिहार गया हुआ है। पीड़िता अपने चाचा चाची के पास एक श्मशानघाट में रहती है।
15 साल की लड़की के पेट में बुधवार को दर्द हुआ तो उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। वहां पता लगा कि वह पांच माह की गर्भवती है।
चाचा-चाची के पूछने पर पीड़िता ने बताया कि उसी के स्कूल में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले छात्र ने करीब पांच महीने पहले उसे स्कूल के पीछे बुलाया था और कोई नशीली वस्तु खिलाकर बेहोश करने के बाद उससे दुराचार किया था। सरहिंद पुलिस ने छात्रा पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि वीरवार को उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल को फोन करके छात्र के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां चल रही है और सभी टीचर्स शहर से बाहर हैं।
उन्हें छात्र के बारे में जानकारी नहीं है। सभी टीचर्स के आते ही जानकारी मिल जाएगी।