फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान संग बर्बरता: पटियाला में दो महिलाओं ने स्कूटी के पीछे बांधकर कुत्ते को घसीटा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 27 Jun 2021 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी पर बैठीं दो महिलाएं एक कुत्ते को घसीट रही हैं। बेजुबान के साथ हुई इस बर्बरता की जानकारी जैसे ही एक एनजीओ की महिला कार्यकर्ता को हुई तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला जिले में एक महीने के दौरान दूसरी बार बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पातड़ां में कुत्ते को गोली मारने की घटना के बाद अब थाना सिविल लाइन के अधीन न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में दो महिलाओं ने अपनी स्कूटी के पीछे रस्सी से कुत्ते को बांध कर घसीटा। इस दौरान कुत्ते की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने एक एनजीओ कार्यकर्ता की शिकायत पर दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक आरोपी महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी थी। सुषमा सिंह राठौर निवासी दर्शना कालोनी ने पुलिस के पास शिकायत दी है कि वह एनजीओ कार्यकर्ता है।

20 जून को शाम करीब सवा छह बजे उसे सूचना मिली कि दो अज्ञात महिलाएं न्यू सेंच्युरी एनक्लेव के पास अपनी स्कूटी के पीछे एक कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीटते ले जा रही हैं। जब शिकायतकर्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और अज्ञात महिलाओं को रोकने लगी तो इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी महिलाएं कुत्ते की रस्सी खोलकर मौके से फरार हो गईं। 
विज्ञापन


बाद में इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पटियाला के ही थाना अर्बन एस्टेट में एक युवक द्वारा गली में सो रहे कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा देने का मामला सामने आ चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें