फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में तीन सगी बहनों की मौत: सात, पांच और तीन साल की बेटियां... जब तक मां-बाप लौटे थम चुकी थी सांसें

Wed, 16 Jul 2025 08:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पटियाला में तीन सगी बहनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सात, पांच और तीन साल की बच्चियों की मौत के बाद मां-बाप सदमे में हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब घर पर कोई नहीं था। 
विज्ञापन
मृतक बच्चियों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में बेहद दुखद घटना हुई है। पटियाला के पांतड़ा में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों बच्चियां सगी बहनें थीं। बच्चियों के मां और पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। बच्चियों के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


पातड़ां में बुधवार को बिजली का करंट लगने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। इस हादसे के वक्त तीनों घर में अकेली थीं, जबकि इनके माता-पिता रोजाना की तरह दिहाड़ी करने के लिए बाहर गए हुए थे। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों में नगमा खातिम (7), रुकसार खातिम (5) और खुशी खातिम (3) पुत्रियां मोहम्मद फारूकदीन शामिल हैं। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। थाना पातड़ां के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि तीनों बहनें घर के बाहर खेल रही थीं। जैसे ही बारिश शुरू हुई तो तीनों घर के अंदर आ गईं। उन्होंने बताया कि मौके को देखने पर लग रहा है कि घर में रखे बिजली के पंखे की तार लोहे के मंजे के एक पैर के नीचे आई हुई थी। तीनों बहनें मंजे पर चढ़कर उछलकर खेलने लगी। इसी दौरान बिजली की तार कट गई और इससे लोहे के मंजे में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बारिश को देखते हुए बाहर काम पर गई मां अपनी बच्चियों को देखने के लिए जब घर पहुंची, तो देखा कि सभी मृत पड़ी हैं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार यह परिवार रोजी रोटी कमाने के लिए गांव लखरा बस्ती जिला रइया (बिहार) से पातड़ां आकर बसा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छह रुपये में करोड़पति बना मजदूर: पंजाब के शख्स की खुली किस्मत, निकली एक करोड़ रुपये की लॉटरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें