जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना जुल्का और थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव मोहेन निवासी हैपी सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने पिता महिंदर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव निरोल के पास बिना नंबर की महिंदरा ट्रैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसके पिता महिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य मामले में गांव कामी कला निवासी भूपिंदर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके ताऊ जसवंत सिंह गांव के ही कुलदीप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर राजपुरा रोड से आ रहे थे। इस दौरान एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।