टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ सदर इंदरपाल सिंह ने कहा कि गांव बिगडवाल के 35 वर्षीय करमजीत सिंह की हत्या करके लाश गांव कुलारां के खेत में फेंक दी गई। मृतक के पिता बलजीत सिंह ने शिकायत में कहा है कि उसके बेटे को किसी व्यक्ति ने फोन करके सुनाम पटियाला रोड पर किसी स्थान पर बुलाया और फिर वह घर लौटकर नहीं आया। इस दौरान उसकी लाश कूलारां गांव के नजदीक मक्की के खेत में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दी। इस संबंधी हत्या का मामला दर्ज करके जांच चल रही है।