फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक संग भागने को युवती की खौफनाक करतूत, भूल गई परिवार है

Wed, 08 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
ब्राजील में 16 साल की लड़की से गैंगरेप - फोटो : BBC
विज्ञापन
आशिक के प्यार में पागल युवती ने ऐसी खौफनाक करतूत को अंजाम दिया कि भूल ही बैठी कि अपने परिवार के साथ ये सब कर रही है। आशिक सहित भागने के चक्कर में उसने पूरे परिवार को ही नींद की गोलियां खिला दीं और उनके बेहोश होने के बाद घर से सोने के गहने लेकर आशिक संग फरार हो गई।
विज्ञापन


परिवार को जब सुबह होश आया तो उनकी तबीयत खराब थी, घर में बेटी न मिलने पर शक हुआ तो इलाके में रहने वाले युवक को ढूंढा तो वह भी घर से फरार था। थाना रामामंडी की उप चौकी सूर्या एन्क्लेव की पुलिस ने प्रेमी जोड़े व उन्हें शह देने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में दाखिल शीला पत्नी शंकर गंभीर निवासी भीम नगर ने बताया कि उसकी बेटी ममता (19) के इलाके में रहने वाले बब्बी से प्रेम संबंध थे। पता चला तो पंचायत में बिठाकर दोनों को समझाया। शीला के मुताबिक 3 तारीख को उसकी बेटी ने सब्जी में नींद की गोलियां डाल दीं। घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर से सोने के गहने लेकर फरार हो गई। शीला के मुताबिक बब्बी की बुआ की शह पर ही यह सब काम हुआ है। वहीं सूर्या एन्क्लेव चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह का कहना है कि पुलिस ने ममता, बब्बी व बुआ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें