फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से तंग आकर की खुदकुशी

Sat, 06 Jun 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों के साथ पैसे के विवाद व आर्थिक तंगी से दुखी होकर स्थानीय पंजपीर नगर निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिस पर पड़ोसी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

 
पंजपीर नगर गली नं. 3 निवासी 55 वर्षीय स्वर्ण सिंह उर्फ सोनी पुत्र पूर्ण सिंह की पुत्री प्रभजोत कौर ने थाना नंबर 1 को दिए बयान में बताया कि उसका पिता गांवों में साइकिल पर मिर्च-मसाले बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मां स्वर्ण कौर, उसकी बहन मनप्रीत की बीएसएफ ट्रेनिंग के लिए उसके साथ अमृतसर गई थी और वह घर पर अकेली थी।

शुक्रवार रात उसके पिता ने जबरन उससे एक पत्र लिखवाया। इसमें उसने अपने पड़ोसियाें पर घर की बेची गई जगह के पैसे देने के बदले उसको जान से मरवाने की धमकियां देने की बात लिखवाई। प्रभजोत ने बताया कि इससे पूर्व भी उसके पिता एक दो बार गुस्से में उससे ऐसे पत्र लिखवा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रभजोत के अनुसार उसके पिता ने मौका मिलते ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियाें ने तुरंत उसके पिता को फंदे से नीचे उतारा तो उसके सांस चल रहे थे।

उन्होंने एक निजी डाक्टर को बुलाया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पिता द्वारा लिखवाए गए पत्र को बरामद कर पड़ोसियाें व उनके परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें