एडिशनल सेशन जज डा. रजनीश की अदालत ने फैसले में नाबालिग को अगवा करने के मामले में यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
यह मामला पीड़ित लड़की के पिता जय चंद निवासी सहारनपुर (यूपी) की शिकायत पर घन्नौर पुलिस ने 29 अप्रैल, 2013 को यूपी के शामली के रहने वाले राहुल कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि 26 अप्रैल 2013 को उसकी लड़की अचानक गुमशुदा हो गई थी। लड़की को तलाशते समय पता लगा कि एक अन्य भट्ठे पर काम करने वाला राहुल भी उसी दिन से लापता है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रेड करके नाबालिग को बरामद कर लिया था और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।