फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौणी में 11 साल के छात्र के अपहरण की कोशिश, एक को गांव वालों ने पकड़ा

Fri, 29 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के गांव रौणी में शुक्रवार सुबह 11 साल के एक स्कूली छात्र के अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बच्चे की ओर से शोर मचाने पर आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने किडनैपरों में से एक को काबू कर लिया, जबकि बाकी तीन कार में बैठकर फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि लोगों की ओर से काबू किया गया व्यक्ति दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव रौणी के 11 साल के एक स्कूली छात्र वरुण कुमार ने बताया कि सुबह जब वह स्कूल जा रहा था, तो चार लोगों ने उसका रास्ता रोका और उससे उसका नाम व घर का पता पूछा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबा लिया और उसको अगवा करने की कोशिश की। बच्चे ने शोर मचा दिया जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने किडनैपरों में से एक को काबू कर लिया, जबकि बाकी तीन कार में सवार होकर फरार हो गए।

पकड़े किडनैपर को गांव वालों ने रस्सी से बांध दिया। गांव वालों ने सरपंच को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। संबंधित पसियाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पकड़े किडनैपर को अपनी हिरासत में ले लिया। थाना इंचार्ज हरविंदर सिंह ने कहा कि अगवा करने की कोशिश नहीं हुई है। जिसको काबू किया गया है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें