फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
arrested - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिला पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक गैंग ने देवीगढ़ व ननिओला में करीब 15 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए तीन एलईडी, करीब पांच तोले सोने और आधा किलो चांदी के गहने बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि शंभू थाना पुलिस ने मेन जीटी रोड से गांव राजगढ़ को जाती लिंक रोड पर पहाड़ी किकरों व झाड़ियों में बने बेआबाद कोठे में से काला राम निवासी दूधन साधा, राजकुमार, सुभाष कुमार निवासी रामनगर चुन्नी देवीगढ़, हरवीर सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव दीवानवाला, जसवीर सिंह उर्फ शैंकी निवासी गांव हडाना को हथियारों के साथ लैस होकर लूटपाट व डाका मारने की योजना बनाते हुए काबू कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ थाना शंभू में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने देवीगढ़ व ननिओला में करीब 15 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें