फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गैंग के पांच सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
लूट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मूनक पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को हथियारों व चोरी के सामान सहित काबू किया है। डीएसपी अकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि थाना प्रभारी गुरभजन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लेहल कलां में छापामारी करके संजीव कुमार निवासी पातड़ा, बिक्कर सिंह निवासी ढडियाल दिड़बा, अनिल निवासी बेलघाट जिला गोरखपुर (यूपी) हाल आबाद धूरी, राज कुमार निवासी बृजवार थाना साहरसा जिला साहरसा (बिहार) हाल आबाद उभावाल रोड संगरूर, नरिंदर साहनी निवासी गांव बागाचोर थाना तरीया जिला खुशीनगर (यूपी) हाल आबाद रजनी शैलर उभावाल रोड संगरूर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे दो पिस्तौल, कारतूस, तेजधार हथियार और चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पूछताछ दौरान गैंग के सदस्यों ने धूरी, मवी, समाना और नरवाना आदि जगहों पर कई वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनके खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें