फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बुजुर्गों समेत चार की मौत, एक घायल

Tue, 07 Mar 2017 03:21 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
Road accident - फोटो : डेमो ‌फोटो
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्गों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नितिश कुमार निवासी लोहा बाजार गोबिंदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब ने भादसों थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता श्री राम (50) पैदल गांव सकराली से गुजर रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं दूसरी तरफ तरलोचन सिंह निवासी गांव बीनाहेड़ी ने थाना सदर नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भतीजा छोटू राम अपने दोस्त दर्शन सिंह के साथ बाइक से समुंदगढ़ छन्ना के पास से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने भतीजे के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इस हादसे में भतीजे छोटू राम की मौत हो गई, जबकि दर्शन सिंह घायल हो गया। 
विज्ञापन


शंभू थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक को नामजद किया है। थाने के पीएचजी पवन कुमार के बयान पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस मुलाजिम के मुताबिक वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के सिलसिले में एनएच-1 राजपुरा से शंभू की तरफ जा रहा था।

इसी बीच गांव मदनपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मरने वाले की उम्र करीब 35 साल की है।

जीटी रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना शंभू में तैनात हवलदार गुरमुख सिंह ने बताया की गांव थुआ निवासी मूलखराज (57) जोसुनार का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंबाला किसी काम के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


वापस लौटने के समय गांव बपरौर के नजदीक एक कार के ड्राइवर ने उसके मोटरसाइकिल को फेट मार दी। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय ण्रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें