फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर लेक्चरर के हत्यारे पति-पत्नी को कैद

Sat, 16 May 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर लेक्चरर का कत्ल करने के दोषी पति-पत्नी को शुक्रवार को जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की अदालत ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। दोनों दोषी चोरी के इरादे से लेक्चरर के घर में घुसे थे और उनके जागने पर उनकी हत्या कर दी थी। दोनों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


रिटायर लेक्चरर मोहिंदर सिंह (74) पत्नी की मौत के बाद सरहिंद रोड पर ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपनी कोठी में अकेले ही रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी थी, जबकि दोनों बेटे विदेश में सैटल थे। 27 मई की सुबह जब रोज की तरह नौकरानी काम के लिए घर पहुंची, तो उसने घर का गेट खुला पाया।

अंदर गई तो देखा मोहिंदर सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। नौकरानी का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच की, तो सामने आया कि 26 मई की रात को प्रदीप सिंह निवासी करतार पार्क कालोनी त्रिपड़ी अपनी पत्नी अमनदीप कौर के साथ मोहिंदर सिंह के घर चोरी की मंशा से घुसा था। दोनों पति-पत्नी ने घर की रेकी की थी और उन्हें मालूम था कि नौकरानी काम निपटाकर शाम को अपने घर चली जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद मोहिंदर सिंह घर में अकेला होता था। चोरी की मंशा से दोनों घर में घुसे। इसी दौरान मोहिंदर जाग गया। दोनों पकड़े न जाएं, इसके डर से उन्होंने मोहिंदर सिंह का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया था। शुक्रवार को कोर्ट ने दंपति को 10-10 साल कैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें