फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 30 May 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के एक व्यक्ति ने फिरोजपुर के दो लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी मारी। थाना मक्खू पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


हरबिंदर सिंह पुत्र विरसा सिंह वासी झंडा बगा नवां थाना मक्खू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी बलजीत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह वासी जीरकपुर तहसील खरड़, जिला मोहाली ने उसे और प्रताप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को विदेश भेजने के लिए एडवांस में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए थे।

उसने विदेश नहीं भेजा तो उससे पैसे वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया। हरबिंदर ने एसएसपी फिरोजपुर से शिकायत की। मामले की तहकीकात के बाद आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें