कस्बा महलां चौक में एक महिला को उसके पति और देवर ने लाठियों से पीटकर मार
डाला। दोनों को महिला के चरित्र पर शक था। घटना को अंजाम देने के बाद
दोनों फरार हो गए।
थाना छाजली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया है। थाना छाजली के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि
मृतका महिला अमृतपाल कौर के भाई परमजीत सिंह निवासी दीवानगढ़ ने बयान दर्ज
करवाया है कि उसकी बहन अमृतपाल कौर का विवाह 10 साल पहले गांव महलां के
निवासी जस्सा सिंह के साथ हुआ था।
शुक्रवार को उन्हें फोन आया कि
उसकी बहन अमृतपाल की करेंट लगने से मौत हो गई। जब उन्होंने महलां आकर देखा
तो पता चला कि उसके जीजा जस्सा सिंह और उसके भाई गग्गी सिंह ने उसकी बहन को
लाठियों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बयानों के आधार पर
पुलिस ने जस्सा सिंह और गग्गी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश
शुरू कर दी है।