फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला की मौत, पति को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला

Tue, 29 Jun 2021 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में एक दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। दरअसल, रात को सोते वक्त घर की छत भरभरा कर गिर गई। नीचे दबने से महिला की जान चली गई। ग्रामीणों ने मृतक के पति को सकुशल मलबा से बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा के गांव बौड़ा खुर्द में मंगलवार तड़के एक मकान की छत गिरने से नीचे दबकर गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर सही सलामत निकाल लिया। मृतक महिला की पहचान 23 साल की फुलिया बेगम के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। पति इब्राहम खान ने बताया कि दोनो सो रहा थे, इसी बीच उन दोनों के ऊपर छत आ गिरी। उसने बहुत आवाज लगाई । आवाज सुनने के बाद गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और  कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक गर्भवती की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

गांव के सरपंच जगरूप सिंह के मुताबिक उनके गांव में काफी संख्या में कच्चे मकान हैं। कई बार पत्र लिखकर सरकार से मकान पक्के कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन किसी ने नहीं सुनी। गांव वालों ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के कच्चे घरों को पक्का कराने के दावे तो बहुत किए जाते हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें