फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवा भाजपा नेता को पीटा, समर्थकों ने थाने में की तोड़फोड़

Sat, 01 Oct 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
मालेरकोटला में अस्पताल में दाखिल युवा भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव मोहराना के पास वीरवार देर रात पुलिस नाके पर चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ। चेकिंग के नाम पर आम लोगों को तंग करने के आरोप लगाकर मालेरकोटला के युवा भाजपा अध्यक्ष और अहमदगढ़ थाने के इंचार्ज में जमकर नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन


मामला अमरगढ़ थाने पहुंचा और युवा अध्यक्ष को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। उधर, पुलिस ने युवा अध्यक्ष डीलेश शर्मा और उनके तीन समर्थकों पर पुलिस पर हमला करने और थाने में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
 
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष डीलेश शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके दो मित्रों नवाब खान और बिक्रम शर्मा के बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण वे उन्हें अपनी गाड़ी में अमरगढ़ के समीप गांव बागडियां छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन


करीब साढ़े 11 बजे मोहराना के पास पुलिस नाके पर उन्हें रोककर तंग किया जाने लगा। पूछताछ में पुलिस ने सबके नाम पूछे तो गाड़ी में बैठे उनके दोस्त नवाब खान ने जब अपना नाम बताया तो अहमदगढ़ थाने के पुलिस अधिकारी ने उन्हें  ;पाकिस्तानी आतंकी कहकर धुनाई शुरू कर दी और अमरगढ़ थाने ले जाकर जमकर पीटा। देर रात जख्मी हालत में उन्हें उनके समर्थकों ने मालेरकोटला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया । 

अहमदगढ़ पुलिस के इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि युवा नेता की कहानी बिलकुल झूठी है। दरअसल, पंजाब में अलर्ट जारी होने के कारण वह देर रात ड्यूटी पर तैनात थे। मोहराना नाके पर युवा नेता की गाड़ी रुकी तो उनके फोटो खींचने पर डीलेश शर्मा ने ऐतराज जताते हुए उन्हें अभद्र शब्द बोले। इस पर वह उन्हें अमरगढ़ थाने ले गए जहां पहुंचते ही उन्होंने थाने के शीशे और फर्नीचर आदि की जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया।

उनके समर्थकों ने भी देर रात थाने में घुसकर पुलिस पर हमला बोल दिया। उधर, अमरगढ़ थाने के इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवा बीजेपी नेता डीलेश शर्मा और उनके तीन समर्थकों पर धारा  353,427 और 186 के अंतर्गत पर्चा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें