फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दोस्त की हत्या के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोलियां, चार राउंड फायर किए, जवाबी कार्रवाई में घायल

Mon, 18 Aug 2025 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

20 जुलाई को एसवाईएल नहर के पास अपने ही दोस्त की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। आरोपी ने पहले पुलिस पर चार गोलियां चलाई और भागने की कोशिश की। हत्या का मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह टोंटा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला के राजपुरा में पुलिस और एक हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई है। 20 जुलाई को एसवाईएल नहर के पास अपने ही दोस्त तरसेम सिंह की बेरहमी से हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह टोंटा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को देखते ही उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली उसकी टांग में लगी। उसे इलाज के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को तरसेम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस वारदात में तरसेम सिंह के ही कुछ दोस्त शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह टोंटा फरार चल रहा था।
विज्ञापन




पुलिस को गुरप्रीत टोंटा की लोकेशन की जानकारी मिली। जब पुलिस ज्ञान सागर से गांव चांसली जाने वाली लिंक रोड पर पहुंची, तो वहां टोंटा मौजूद था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर चार राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान टोंटा की जांघ में गोली लगी, जिसके बाद वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने घायल टोंटा को तुरंत राजपुरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत टोंटा एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ बनूड़, राजपुरा और फतेहगढ़ साहिब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। टोंटा से पूछताछ के बाद इस हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़ी और भी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें